Quantcast
Channel: बैतूल –बैतूल की ताज़ा खबरें, Latest news of Betul, बैतूल न्यूज़, Betul News, बैतूल समाचार, Betul Samachar, Betul News in Hindi, Latest Betul Samachar, Betul Ki Taza Khabar, betul News On Khabaram, बैतूल की ताजा खबर, Latest news of Betul, Betul Local News, Betul Local Samachar, Betul Local News Headlines, Betul News Corona, Betul Lockdown News, Betul Crime News, Khabaram Betul News, Betul Khabaram Multai News Today, Sarni Betul News, Betul Accident News Today, Amla Betul News, खबरम बैतूल न्यूज़, Khabaram Betul News, Betul Latest News
Viewing all articles
Browse latest Browse all 3671

मुस्लिम मंच ने ईद मिलादुन्नबी पर दीनदयाल रसोई में कराया भोजन,हिन्दू भाइयो ने किया स्वागत

$
0
0

बैतूल ( ख़बरम डॉट कॉम) ईद मििलादुन्ननबी  के मौके पर दिनदयाल रसोई में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच द्वारा जरूरत मंदों को भोजन करवा कर मनाया।इस अवसर पर बीजेपी नगर मंडल अध्यक्ष राजेश आहुजा,मुस्लिम मंच के प्रदेश कार्यकार्णीय सदस्य फारूक अहमद,जिला संयोजक शारिक खान,सहसंयोजक नूर खान,मनीष मिसर, रवि लोट,अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष अभिजर हुसैन,महामंत्री शेख जमाल,जावेद खान,असलम काजी,एहतेशाम,शेख आशिक,सामीन,रिंकू,फिरोज खान,अब्दुल फ़हीम सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

मिलादुन्ननबी पर निकले जुलूस का हिन्दू भाइयो ने किया स्वागत

पैग़म्बरे इस्लाम मोहम्मद साहब के जन्मदिन पर बैतूल में मुस्लिम समुदाय ने जमकर जश्न मनाया। इस मौके पर कई जगह गंगा जमुनी तहजीब का नजारा देखने को मिला जब हिन्दू समुदाय से जुड़े पुजारी और लोगो ने मुस्लिम जुलूस का स्वागत किया। मुस्लिम बाहुल्य इलाको से निकले जुलूस में हजारो बच्चे जवान व बूढ़े शामिल हुए। नगर के मुख्य मार्ग से गुजरे इस जुलूस का लोगो ने जगह जगह स्वागत किया। इस दौरान इस्लामी झंडे के साथ तिरंगे झंडे को मुस्लिम युवा लहराते हुए जुलूस में शामिल हुए। मुख्य कार्यक्रम शहर के कोठीबाजार स्थित जामा मस्जिद परिसर में आयोजित किया गया जहां नगर की प्रमुख मस्जिदों के इमामो ने तकरीर कर देश दुनिया मे अमनो अमान के लिए दुआ की।

 


Viewing all articles
Browse latest Browse all 3671

Trending Articles